Delhi Rain Breaks Records: दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 101 साल का रिकॉर्ड, एक दिन में दर्ज की गई 41.2 mm

दिल्ली की दिसंबर की बारिश ने 101 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने क्या बताया?;

Update:2024-12-28 20:44 IST
दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 101 साल का रिकॉर्ड।Delhi Rain Breaks Records 101 Years with 41.2 mm Rainfall
  • whatsapp icon

Delhi Rain Breaks Records: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने अचानक से मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में कुल 41.2 मिमी बारिश हुई है। जिसके चलते बारिश का 101 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले दिल्ली में 3 दिसंबर 1923 को एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। उस समय 75.7 मिमी बारिश हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि 1901 के बाद दूसरी बार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दिसंबर महीने में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश ने दिसंबर 2024 को मासिक बारिश के मामले में 1901 में शुरू हुए रिकॉर्ड के बाद से पांचवां सबसे ज्यादा बारिश होने वाला महीना बना दिया है। ये नहीं 2011 से यह पहली बार है कि जब इस महीने में 6 दिन बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025: दिल्ली पहुंचे CM योगी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित इन नेताओं को दिया महाकुंभ का न्योता

शनिवार को कितना रहा राजधानी का तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया, जो 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार यानी 28 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर RSS की मदद लेने का लगाया आरोप 

 

 

Similar News