गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बना लुटेरा: कारोबारी को गोली मार लूटे 10 लाख, 4 गिरफ्तार

Delhi Robbery: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक कारोबारी को गोली मार 10 लाख की लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सवार पांच लाख रुपये, एक मोबाइल फोन, एक पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की है। कर्ज चुकाने और गर्लफ्रेंड को ऐश करवाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
व्यापारी को गोली मार लूटे थे 10 लाख रुपये
डीसीपी जिम्मी चिरम के अनुसार, 1 सितंबर को रोहतक रोड, नांगलोई एरिया में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल का नाम सौरभ गुप्ता है। उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरभ ने बताया कि उसका चीनी का व्यापार है। 10 लाख की लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिसमें तीन संदिग्ध बाइक से पीरागढ़ी की ओर जाते नजर आए। पुलिस ने केस में दो संदिग्धों की पहचान कुलदीप और आर्यन के तौर पर की। इन्हें अमन विहार इलाके में दबिश डाल पकड़ा गया। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपी भी दबोच लिए गए। इनके नाम तीरथ और शिवम पांडे पता चले।
लूटपाट करने के बाद गए थे कुल्लू मनाली
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे वारदात करने के बाद कुल्लू मनाली गए थे। इसके बाद वे कसोल गए। दोनों जगह ठहरने के दौरान उन्होंने लूट की बड़ी रकम खर्च की। सभी आरोपी सुलेमान नगर और अमन विहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- राजधानी को दहलाने की साजिश! चोरी की बाइक और 500 जिंदा कारतूस मिले, जांच में जुटी पुलिस
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS