Sarita Vihar Flyover: सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे 30 अक्टूबर तक बंद, जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Sarita Vihar Flyover Repairing
X
सरिता विहार फ्लाईओवर।
Sarita Vihar Flyover Closed: दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान जाम से बचने के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sarita Vihar Flyover Closed: दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे कल यानी 1 अक्टूबर से बंद होने जा रहा है। इसे बंद करने को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने मुताबिक, 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आश्रम से बदरपुर तक सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे बंद रहेगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर पर रिपेयरिंग का काम किया जाएगा।

दरअसल, आश्रम से बदरपुर तक सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे पर रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते एक महीने के लिए इस हाफ कैरिजवे को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि, इस काम को दो साल पहले ही जाना था, जो अब मंगलवार यानी एक अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

सरिता विहार फ्लाईओवर फरीदाबाद, नोएडा और बदरपुर को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इलाकों से जोड़ता है। इस फ्लाईओवर से हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहनों का आवाजाही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आश्रम से बदरपुर तक सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे के बंद होने से लोगों को बदरपुर, जैतपुर, कालिंदी कुंज और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में यात्रियों को कहीं जाने आने में असुविधा हो सकती है।

जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ऐसे में मथुरा रोड पर आश्रम से आने वाले और बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से बचने के लिए सलाह दी है कि वो सरिता विहार फ्लाईओवर की स्लिप रोड से रोड नंबर 13ए का इस्तेमाल करें और उसके बाद रोड नंबर 13ए से यू-टर्न लेकर मथुरा रोड पर पहुंचें और फिर अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ें।

वहीं, आश्रम से आने वाले और मथुरा रोड के रास्ते नोएडा जाने वाले यात्री आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईवे का वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें। एम्स, मूलचंद, लाजपत नगर और पश्चिमी दिल्ली से आने वाले तथा बदरपुर या फरीदाबाद की ओर जाने वाले लोग लाला लाजपत राय मार्ग या आउटर रिंग रोड मां आनंदमयी मार्ग और एमबी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: DTC बसों से हटेंगे केजरीवाल के पोस्टर, जानें क्यों दिया गया यह आदेश?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story