Weather Update: लंबे समय से भीषण गर्मी व झुलसाने वाली लू से मुरझाए दिल्ली वालों चेहरे उस समय खिल गए, जब शुक्रवार को राजधानी में झमाझम बारिश हुई। बच्चों और बड़ो ने जमकर बारिश में नहाने का आनंद उठाया और खुद को तरोताजा महसूस किया। वहीं, हरियाणा में लगातार तीन की बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज शनिवार को तापमान 38.59 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस और 43.54 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 23 जून के बाद एक बार फिर दिल्ली में लू की स्थिति बन सकती है।

दिल्ली में पहली बारिश कई जगह भरा पानी

दिल्ली में मानसून पूर्व पहली झमाझम बारिश है। जिसका राजधानी लंबे समय से इंतजार कर रही थी, लेकिन यह राहत अगले दो दिनों बाद एक बार फिर गायब हो सकती है और पारा पुन दिल्ली को पसीने-पसीने कर सकता है। जहां पहली झमाझम बारिश ने लोगों को बहुत बड़ी राहत दी, वहीं पहली ही बारिश में दिल्ली के अनेक हिस्सों में जलभराव ने वाहनों को गति पर ब्रेक लगा दिया। कई अंडरपास व फ्लाईओवर पर पानी भरने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में तीन की बारिश से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने मिला है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सिरसा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हालांकि, बारिश के चलते सिरसा में एक कच्चे मकान की छत भी गिर गई। जिससे मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज शनिवार से फिर मौसम खुष्क रहेगा। ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी होने की संभावना है। हरियाणा में 26 जून तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

हरियाणा में मानसून की दस्तक

वहीं, 26 जून की रात से फिर मौसम बदलेगा और बारिश के हालात बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है।