Logo
Delhi IGI Airport Accident: दिल्ली की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना में पुलिस ने एक्शन ले लिया है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 304A और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Delhi IGI Airport Accident: दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली है। प्री मानसून बारिश से दिल्ली का हाल बदहाल हो गया है। कुछ दिन पहले जो लोग पानी-पानी कर रहे थे, वे लोग अब जलभराव से परेशान हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत तेज बारिश के कारण गिर गई है। इस छत के नीचे दबने से एक लोग की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। अब पुलिस ने इस हादसे में पहला एक्शन ले लिया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हादसे का कारण हो सकता है लापरवाही

गौरतलब है कि दिल्ली की हालत प्री मानसून बारिश में ही खराब हो गई है, ऐसे में मानसून की बारिश से दिल्ली का क्या हाल होने वाला है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे ने सरकारी तंत्र के सारे पोल खोल दिए हैं। इस हादसे को सिर्फ कुदरत का कहर नाम देना सही नहीं होगा। हो सकता है कि यह किसी की लापरवाही हो। शुक्रवार सुबह बारिश इतनी भी तेज नहीं हुई थी कि इतना बड़ा हादसा हो जाए, इसलिए पुलिस को शक है कि इसके पीछे का कारण लापरवाही भी हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304A और 337 के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।

AAP का बीजेपी पर बड़ा आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट पर यह दुर्घटना सुबह के करीब 5 बजे हुई थी। पुलिस को जैसे हादसे की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे में एक टैक्सी ड्राइवर रमेश कुमार को निकाला गया, उस पर लोहे की बीम गिरी थी। उसे फौरन मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाकी घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए बीजेपी ने 10 मार्च को ही अधूरे टर्मिनल का उदघाटन कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- पहली बारिश में डूबी दिल्ली: कई VVIP इलाके में घुसा पानी, नाले से लेकर अंडरपास तक सब प्रभावित, जानें राजधानी का पूरा हाल

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में जलभराव: आपातकाल बैठक में LG ने लिए कई बड़े फैसले, 2 महीने तक सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल

5379487