Delhi Weather: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, बारिश से फिर बढ़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड

delhi ncr weather and rain alert
X
दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश।
दिल्ली में गुरुवार को घने से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को भी घना कोहरे छाया रहेगा।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसका असर रेल यातायात और कई फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी में घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर के सुबह और शाम ठंड सताएगी। वहीं कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को धूप निकने की वजह से थोड़ा मौसम ठीक हुआ था। हालांकि, गुरुवार घने कोहरे की वजह से मौसम फिर बदल गया है। शीतलहर चल रही है और घना कोहरे का बूंदों की तरह सड़कों पर टपक रहा है। इससे ठंड और बढ़ गई है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शनिवार,रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़: दर्शन के लिए टोकन लेने के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से ज्यादा घायल

दिल्ली-एनसीआर में 11 से लेकर 13 जनवरी तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से शनिवार से बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 11 से 13 जनवरी को पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलेगी और दिन में हल्की धूप निकल सकती है।

एक नजर में दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 21 डिग्री सेल्सियस 05 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 20 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 19 डिग्री सेल्सियस 05 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-Naresh Balyan: आप विधायक नरेश बाल्यान ने गैंगस्टर नंदू तक पहुंचाए पैसे... दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story