Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानें कब से बदलेगा मौसम?

Delhi Weather Today
X
दिल्ली में आज का मौसम।
Delhi Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आने वाले दिनों में लू और गर्मी असामान्य रहने का अनुमान है। 

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को वेदर काफी गर्म रहा। दिल्ली के कई इलाकों में कल तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी के साथ ही हीट वेव का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में हीट वेव का प्रभाव रहा। आने वाले दो दिन और भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज हवा चलेगी, जो लू का एहसास दिलाएगी।

दिल्ली के लोगों को सहनी होगी असामान्य गर्मी

बता दें कि 15 सालों में ये दूसरा मौका है, जब अप्रैल के महीने में ही दिल्ली के लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में इस बार लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से ही निकलने वाली धूप के कारण पारा तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर के समय काम करने वाले और बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, 40°C तक पहुंच सकता है तापमान

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज दिल्ली में गर्मी का प्रकोप दिखने वाला है। आज मंगलवार 08 अप्रैल 2025 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं आज 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बता दें कि दिल्ली में अगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, तो वो सामान्य तापमान से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और उसे लू की स्थिति माना जाता है।

लू के लिए येलो अलर्ट जारी

इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही कई बार तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर जा चुका है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मई और जून के महीने में हालात बेहद खराब होने वाले हैं। लोगों को लू की चपेट से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री पार जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच दिल्ली में लू की स्थिति रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आयुष्मान योजना होगी लागू: समझौता ज्ञापन पर होंगे हस्ताक्षर, सबसे पहले इन परिवारों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story