Delhi Weather Update: छिटपुट बारिश से शुरू हुआ आज का दिन, लेकिन गर्मी वापसी करने को बेताब, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम का मिजाज आज भी शानदार रहा है। 18 सितंबर को दिनभर राजधानी में बारिश का दौर जारी रहा, इससे मौसम बेहद कूल रहा। 19 सितंबर के दिन की शुरुआत भी छिटपुट बारिश से हुई है। इससे आज का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है, हालांकि बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी लोगों को फेस करनी पड़ रही है। चलिए बताते हैं राजधानी में आज का मौसम कैसा रहने वाला है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है। कल के मुकाबले में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 18 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी ने बताया कि आज दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम तक बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आगे पड़ने वाली गर्मी को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है।
अगले 4 दिनों का मौसम का हाल
दिल्ली में मानसून 23 सितंबर तक रहने वाला है। हर साल 23 सितंबर के आसपास ही दिल्ली से मानसून प्रस्थान कर जाता है, ऐसे में दिल्ली वाले इस मौसम का मजा अगले 3-4 दिनों तक और ले लें, इसके बाद फिर से गर्मी और प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बारिश का दौर 23 सितंबर तक जारी नहीं रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज भर ही दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
अगले 5 दिनों तक दिल्ली का तापमान
20 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्द की जाने की संभावना है, इसके अलावा आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 22 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री ही रहने वाला है। 23 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण रिटर्न, कल भर ले लें राहत की सांस, मौसम तेजी से बदल रही करवट
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS