Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। पिछले 3-4 दिनों से दिल्ली के लोग बारिश से तरस गए हैं। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी तो हुई ही है, इसके साथ-साथ प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो मानसून हर साल के 23 सितंबर को दिल्ली से वापस चला जाता है, वह मानसून भी इस वर्ष राजधानी में लंबे समय तक रुकने का इरादा बना लिया है। आज तो राजधानी में बारिश नहीं होगी, लेकिन कल से अगले 4 दिनों तक दिल्ली के मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखेगा।

गरज के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। आज दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं है। लेकिन कल से दिल्ली में बारिश देखने को मिलेगी। कल छिटपुट बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, या फिर बारिश नहीं भी हो सकती है, लेकिन 26 और 27 सितंबर को राजधानी में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। इससे मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो जाएगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पूरे हफ्ते दिल्ली का कितना रहेगा तापमान

28 सितंबर को भी दिल्ली में छिटपुट बारिश के आसार हैं, जबकि 29 सितंबर से मौसम साफ हो जाएगा। इससे साफ है कि आज के बाद अगले 4 दिनों के लिए मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कल दिल्ली का तापमान 35 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा 26 से 28 सितंबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 29 सितंबर को यह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान की बात करें तो इस पूरे हफ्ते 24 से 26 डिग्री के आसपास होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Air Pollution: बिगड़ने लगी दिल्ली की हवा, AQI मध्यम श्रेणी में पहुंचा, अभी और खराब होंगे हालात