Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज फिर से मौसम करवट बदलेगा। दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि कल और परसो गरज के साथ बारिश होगी।

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी दी है। आईएमडी ने मौसम का जो हाल बताया है, इससे आप भी खुश हो जाएंगे। पिछले कई दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है, इससे तापमान तो पढ़ ही रहा है, इसके साथ-साथ प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। लेकिन आज फिर से राजधानी का मौसम करवट बदलने वाला है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, इससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

आज दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी कि 25 सितंबर से फिर से दिल्ली में बारिश के आसार हैं। आज तो राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 26 और 27 सितंबर को तो दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली वाले जिस मौसम का इंतजार कर रहे थे, वह आज से वापसी कर रहा है।

कल से तापमान में होगी गिरावट

कल यानी मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा था। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास ही रहने वाला है, लेकिन हल्की बारिश अगर होती है, तो तापमान में गिरावट दर्ज होना संभव है। मौसम विभाग ने कहा कि 26 सितंबर को गरज के साथ बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की जाएगी।

4 दिन बाद फिर से गर्मी बरपाएगी कहर

आईएमडी ने बताया कि 28 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। 27 और 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-24 डिग्री के आसपास रह सकता है। 3 दिन बारिश होने के बाद बारिश का सिलसिला फिर से थम जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। 29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। इसके अलावा 30 सितंबर को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: राजधानी में होगा बारिश का यू-टर्न, इस दिन से बदल रहा मौसम का मिजाज, आज गर्मी बरपाएगी कहर

5379487