Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे देश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली में भी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज भी काफी गर्मी रहने वाली है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?
आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिसके कारण चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर डिपार्टमेंट की तरफ से देशभर में लू चलने की चेतावनी देते हुए बचाव करने की सलाह दी गई है। आज सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और हवा में 65 फीसदी नमी है।
कैसी है दिल्ली की हवा?
आज दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 500 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लोगों को मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए ये एक्यूआई खतरनाक साबित हो सकता है। सांस से संबंधित परेशानी वाले, छोटे बच्चे और बुजुर्गों को घर से निकलने से पहले मास्क लगाने की सलाह दी गई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता 234 दर्ज किया गया था।
इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
इस पूरे हफ्ते गर्मी का असर देखने को मिलेगा। वहीं शुक्रवार और शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। गुरुवार, 27 मार्च 2025 को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं शुक्रवार, 28 मार्च को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। वहीं शनिवार 28 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।
ये भी पढ़ें: Tihar Jail: दिल्ली से बाहर शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, सीएम रेखा गुप्ता ने पीछे की वजह भी बताई