Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, आखिर कब मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी

Delhi Weather Update: बीते दो दिनों से दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप गर्मी का अहसास कराती है, तो ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं। वहीं सुबह-शाम के समय मौसम में ज्यादा गिरावट देखने को मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन इन सर्द हवाओं से छुटकारा नहीं मिलेगा। हालांकि शुक्रवार के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि आज दिल्ली में AQI लेवल 108 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलेंगी। वा की गति14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। दोपहर के समय हवा कि गति में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है और शाम को भी हवाएं तेज चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार से हवा की गति में गिरावट आएगी। वहीं 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बुधवार को तेज हवा के कारण गिरा तापमान
बता दें कि बुधवार को तेज हवाओं के कारण शाम के समय ठंड का एहसास रहा। पूरे दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दिन के समय न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम है।
ये भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS