Logo

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसका निदान बारिश के बाद ही हो पाता है। जब ठंड पिक प्वाइंट पर थी, तब कोहरे के कारण प्रदूषण होना लाजमी लग रहा था। लेकिन अब ठंड भी आखिरी सांस गिन रही है, गर्मी की वापसी हो चुकी है, लेकिन फिर भी प्रदूषण से दिल्ली वालों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज दिल्ली का एक्यूआई 231 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।

आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह के समय कोहरा रहेगा और तापमान भी कम होने वाला है। इससे सुबह के समय ठंड के अनुभूति होगी। इसके अलावा शाम होते -होते भी ठंड अपना पैर पसारने लगेगा, लेकिन दोपहर में सूर्य के प्रकाश से चिलचिलाती गर्मी का भी अहसास होने वाला है। आपको एक ही दिन में ठंड और गर्मी दोनों झेलने होंगे। यह मौसम कई दिनों से चला आ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

मौसम लेने वाली है करवट
बताते चलें कि इस गर्मी और ठंडी के बीच आपको बारिश का भी अहसास जल्द ही होने वाला है। आईएमडी ने दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत आज रात बादल छाए रहने से हो सकती है। एक पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने से मौसम करवट बदलने की तैयारी में है। 19 शाम से हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी, जो कि 20 फरवरी को भी जारी रहने वाली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज किया जाना लाजमी है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप का केंद्र धौला कुआं क्यों बना? जानें भूकंप से जुड़ी हर बात, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी