Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम काफी अजीबोगरीब बना हुआ है। दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। दूसरी ओर रात होते ही ठंड दस्तक दे देती है और एसी तो पहले ही बंद हो गया था, अब पंखे भी बंद करने पड़ जाते हैं। दिल्ली वाले धीरे-धीरे कंबल निकालने की भी तैयारी में भी लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

आज कितना रहेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने वाला है, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है। राजधानी में सुबह से ही धूप खिली है, हालांकि उसमें तपिश कम देखा जा रहा है, लेकिन दोपहर होने तक तापमान भी काफी बढ़ जाएगा और लोग गर्मी से परेशान होने लगेंगे। इसके अलावा रात के समय फिर से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों तक दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है, इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 23 डिग्री रहेगा।

इस दिन से बदल जाएगा मौसम

आईएमडी ने बताया कि 14 अक्टूबर को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा 14 अक्टूबर से बदलने वाला मौसम आगे भी ठंड को न्यौता देने वाला है। आईएमडी ने बताया कि 15 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में ठंड का प्रकोप दिखने लगेगा, जो कि आगे भी जारी रहेगी। 15 अक्टूबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे साफ है कि सिर्फ 3 से 4 दिनों की बात है, इसके बाद दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगेगा।

ये भी पढ़ें:- Delhi NCR Weather Update: दिल्ली के लोगों को अक्टूबर में महसूस होगी अप्रैल जैसी गर्मी, हरियाणा में आज बूंदाबांदी के आसार