Delhi Weather: आज राजधानी में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर जो भविष्यवाणी की है, इससे दिल्लीवासियों के चेहरे पर खुशी दिखने वाली है। आईएमडी ने बताया कि आज दिल्ली एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आएगी। 16 जुलाई को दिल्ली में फिर से गर्मी की वापसी हुई थी। इस दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।
आज ठंडा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.05 डिग्री रहने वाला है। इससे साफ है कि बारिश के कारण आज तापमान में गिरावट आई है। 17 जुलाई को भी दिल्ली में काफी गर्मी थी। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.06 डिग्री दर्ज किया गया था, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 34.13 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में कल के मुकाबले आज दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना
आईएमडी ने यह भी जानकारी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना बनी रहेगी। 22 जुलाई के आसपास तक दिल्ली में हल्की से मध्यम तक बारिश के आसार लगातार बने रहेंगे। ऐसे में लोगों को अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। कल यानी 19 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.06 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 34.13 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा 20 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 42.92 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 33.85 डिग्री रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- GTB Hospital Murder Case: जीटीबी हॉस्पिटल हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी अरेस्ट, हत्या से पहले चार बार की थी अस्पताल की रेकी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS