Delhi Weather Update: बारिश से कूल हुआ दिल्ली का मौसम, आज खिली रहेगी धूप, जानें अगले एक सप्ताह का मौसम का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम आज से बदलने वाला है। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में लगातार बादलों का जमावड़ा रहा और कई इलाकों में बारिश भी हुई। लेकिन अब दिल्ली का मौसम बदल जाएगा। ;

Update:2025-03-01 08:05 IST
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
  • whatsapp icon

Delhi Weather Update: बारिश ने दिल्ली का मौसम कूल बना दिया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही है, जब कभी तो आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिलता है, जबकि कभी बूंदाबांदी देखने को मिलती रही। बीती रात भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिसे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए बताते हैं आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम। 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से दिल्ली का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने का असर अब खत्म होने वाला है। आईएमडी ने पहले ही बताया था कि 27 और 28 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है। लेकिन अब आज यानी 1 मार्च से 6 मार्च तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है, हालांकि बादलों का घेराव रह सकता है। कल यानी शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। 

जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

आज आसमान में धूप खिली रहेगी, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन रात होने तक ठंड की जरूरत वापसी हो जाएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अब 2 से 6 मार्च तक दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि चार और 5 मार्च को तेज हवाएं चल सकती है। इस बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Similar News