फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ होगी बरिश, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Delhi Muasam News: देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन बारिश का नाम सुनकर आपको ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी पर पानी फिरने वाला है। दरअसल, इस बारिश से दिल्लीवालों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार के बाद सोमवार से फिर से वही लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ स्टेशन में सबसे ज्यादा तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद नरेला में 44.9 डिग्री, पीतमपुरा में 44.3 और पूसा में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:- यूपी में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना; जानें मौसम का हाल
आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को तापमान एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। आने वाले सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार से हीट वेव परेशान कर सकती है। 10 और 11 जून को हल्के बादल रहेंगे, 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS