Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। आज का मौसम भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहने वाला है। इससे साफ है कि अगले 4 दिनों तक दिल्ली का मौसम बारिश के कारण सुहावना रहने वाला है। अभी तक भी बारिश ने दिल्ली में खूब कहर बरपाया है। इस साल अभी तक राजधानी में 913.1 मिलीमीटर मानसून की बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56 फीसदी अधिक है।

आज दिल्ली का कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राजधानी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। कल भी दिल्ली का हाल कुछ ऐसा ही था, मंगलवार को दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में दिन भर हल्की से मध्यम तक बारिश होती रही और आसमान में बादल छाए रहे। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

अगले 4 दिनों तक दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 सितंबर को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम तक बारिश होगी, जबकि अधिकतम तापमान 31.06 और न्यूनतम तापमान 24.35 डिग्री रहने की आशंका है। 13 सितंबर को भी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि इस दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और 23.34 डिग्री रह सकता है। 14 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.27 और न्यूनतम तापमान 22.72 डिग्री के आसपास रहने वाला है।

वहीं, दिनभर हल्की से मध्यम तक बारिश भी हो सकती है। 15 सितंबर को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दिन अधिकतम तापमान सिर्फ 24.52 और न्यूनतम तापमान 22.34 डिग्री के आसपास रहने वाला है। इसके अलावा दिनभर हल्की से मध्यम तक बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर बारिश का सिलसिला जारी, 15 सितंबर तक IMD ने जारी की चेतावनी