Delhi Weather: बारिश फिर देगी दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने फिर से दस्तक दे दी है। कल यानी मंगलवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा था। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री था। मंगलवार का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। लेकिन अब दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में फिर से बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश का अनुमान है, जबकि आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है।
आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
सोमवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। आज यानी बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, तापमान में भी कल से गिरावट आने वाली है। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि कल भी हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है। 18 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इससे साफ है कि दिल्ली गर्मी को बाय-बाय बोलने वाला है
22 जुलाई तक दिल्ली का मौसम
हल्की से मध्यम तक बारिश का यह सिलसिला 22 जुलाई के आसपास तक चलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई को भी दिल्ली में हल्की बारिश आ सकती है। इस दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 20 जुलाई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। फिर 21 और 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है।
ये भी पढ़ें:- Weather Update: जानें कल कैसा था दिल्ली-एनसीआर का मौसम, हरियाणा में इस हफ्ते हो सकती है बारिश
ये भी पढ़ें:- GTB अस्पताल के डॉक्टर्स का हड़ताल खत्म: स्वास्थ्य सचिव ने दिया आश्वासन, जानें क्या थी मांग
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS