दिल्ली का मौसम: क्या राजधानी में आज भी होगी बारिश? जानें कैसा रहेगा वेदर का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 18 जुलाई को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तक बारिश हुई थी। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है, जिसके कारण उमस से राहत भी मिली है। 18 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज फिर राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होगी या फिर से उमस होने वाला है। आईएमडी ने इसको लेकर अपडेट दिया है। चलिए बताते हैं आईएमडी के मुताबिक आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।
कितना रहेगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आज भी बारिश होने वाली है। आज फिर दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तक बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने वाली है। आईएमडी ने यह भी बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.31 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.05 डिग्री रह सकता है। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि आज देशभर के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली में गरज के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम तक बारिश भी होगी।
अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी ने दिल्लीवासियों के लिए एक गुड न्यूज भी दिया है। विभाग ने बताया कि 23 से 24 जुलाई तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। खासतौर पर 21 और 22 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में बारिश की अधिक संभावना होगी, जबकि बाकी दिन के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Rain: बारिश के कारण कई जगह जलभराव से लोग परेशान, कंट्रोल रूप की दबादब बजी घंटी, मायापुरी में दीवार गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS