Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में में आज सुबह-सुबह गरज के साथ हल्की बारिश हुई है। इससे ठंड और अधिक बढ़ गया है। चलिए बताते हैं राजधानी में कब तक बारिश के आसार हैं।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले से ही ठंड की कोई कमी नहीं थी। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को अपने घरों में रहने के लिए मजबूर कर रहा था, लोग दिल्ली में बर्फीली स्थानों जैसी ठंड महसूस कर रहे थे, इस बीच बारिश ने भी दस्तक दे दी है। आज दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हुई है। इससे ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी कि आज दिल्ली में बारिश दस्तक देगी और इससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा। चलिए बताते हैं दिल्ली में कब तक बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में कब तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि कल के मुकाबले आज ठंड में कमी आई है। कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुसार आज सुबह-सुबह दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई है। आईएमडी ने यह भी साफ कर दिया है कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली में कोहरा छाए रहेंगे और लगातार बारिश की संभावना भी बरकरार रहेगी। सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि कल भी मध्यम श्रेणी की बारिश होने के आसार हैं।

इसके बाद भी कभी-कभी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। फिर 11 जनवरी को मध्यम श्रेणी की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम सभी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है और कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है। आज दिल्ली के पालम इलाके में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदूषण स्तर में कितना हुआ सुधार

दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। आज बारिश के बाद इसमें और भी सुधार होने की संभावना है। कल दिल्ली के 11 इलाकों का एक्यूआई लेवल 400 प्लस दर्ज किया गया था, जबकि आज 400 के भीतर आ चुका है। हालांकि अभी भी स्तर खराब श्रेणी में ही है। आज दिल्ली के 23 इलाकों का एक्यूआई 300 के पार है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने कल देर शाम दिल्ली से ग्रैप-3 का प्रतिबंध हटा दिया था।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: राजधानी में फिर से बारिश का अलर्ट, प्रदूषण ने भी कर दिया खेल, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

jindal steel jindal logo
5379487