Logo
Delhi Weather Update: आज दिल्ली में सुबह से धूप खिली हुई है और दिनभर का मिजाज ऐसा ही रहेगा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। चलिए बताते हैं कब मौसम लेगी करवट।

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर चिंता व्यक्त किया है। आईएमडी ने साफ कर दिया है कि बारिश नहीं होने के कारण मौसम तेजी से करवट बदल रहा है और दिल्ली के लोगों को ना सिर्फ उमस भरी गर्मी सता रही है, बल्कि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। यह दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है। चलिए बताते हैं आज कैसा रहने वाला है राजधानी का मौसम।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का मौसम काफी साफ रहने वाला है। सुबह-सुबह धूप निकल चुकी है और दिनभर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है, इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लाजमी है, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इससे लाजमी है कि दिल्ली के लोगों को आज भी उमस भरी गर्मी झेलनी होगी। उधर प्रदूषण का स्तर भी खतरे के निशान पर पहुंचने लगा है। पिछले कई दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब होने लगा है। आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 209 रहने की संभावना है।

दिल्ली में जल्द मौसम लेगी करवट

हालांकि, मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर जरूर दी है कि दिल्ली मौसम का ऐसा मिजाज सिर्फ अगले 2-3 दिनों तक ही रहने वाला है, 5 अक्टूबर से मौसम एक बार फिर करवट लेगी और बारिश होगी। आईएमडी ने कहा कि 4 अक्टूबर से ही मौसम बदलना शुरू हो जाएगा, 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है, इससे मौसम एक बार फिर सुहावना बन जाएगा। वहीं, करीब 15 दिनों के बाद यानी दशहरा खत्म होते ही दिल्ली में ठंड दस्तक दे देगी और लोगों के कंबल निकलने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली में इस साल 15 से 20 अक्टूबर के बीच ठंड की एंट्री हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: सितंबर ने तोड़ा 6 वर्षों का रिकॉर्ड, 5 अक्टूबर तक उमस से रहेंगे परेशान, जानें आज का मौसम

5379487