Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में शनिवार से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली में आज यानी 22 दिसंबर को बारिश हो सकती है। जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। इस बारिश से राजधानी का न्यूनतम तापमान घटकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से विजिबलटी कम रही और लोगों को अपने घरों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं गुरुवार के तापमान की बात करें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं हवा में नमी का लेवल की बात करें तो यह 42 से 100 प्रतिशत तक रहा। 

23 से 27 दिसंबर तक इतना रहेगा राजधानी दिल्ली का तापमान 

मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी दिल्ली में 23 से 27 दिसंबर के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यहां अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6- 9 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में होगी बर्फबारी 

मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बर्फबारी होने होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के तापमान पर भी पड़ेगा।