दिल्ली के वेलकम में दो गुट आपस में भिड़े: 50 राउंड से अधिक फायरिंग, एक लड़की को लगी गोली

Welcome Firing news: दिल्ली के वेलकम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेलकम में आज यानी शनिवार को 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से कुल 50 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है।
इलाके में गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते पूरा इलाका सुन्न पड़ गया। लोग अपनी जान बचाते कहीं छिपने लगे। इस गोलीबारी में एक लड़की को गोली लग गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।
#UPDATE दिल्ली | आज Z 2 और राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सीनियर अधिकारी ASI विशाल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां गली में खाली कारतूस मिले। कॉलर और इलाके से पूछताछ करने पर पता चला कि इस फायरिंग में 22 साल की एक लड़की घायल हो गई… https://t.co/Hg6ldy4UUF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2024
22 साल की लड़की को लगी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि दोनों ही पक्षों का जिन्स बनाने का काम है। यह विवाद पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ है। हालांकि पैसों की असल कहानी क्या है, इसका अभी तक असली कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस इलाके में पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी वेलकम के राजा मार्केट में हुई है। गोलीबारी में जो लड़की घायल हुई है, उसका नाम इफरा है, जो कि 22 साल की है। उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Fire: दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कैंप की झुग्गियों में भीषण आग, तीन झुलसे, दमकल की गाड़ियां मौके पर
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS