Logo
दिल्ली के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर से यौन शोषण का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर आप महिला विधायक और पार्षद एलजी विनय कुमार सक्सेना मिलेंगी और कार्रवाई की मांग करेंगी।

Delhi Doctor Harassment Controversy: दिल्ली के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर से यौन शोषण का मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ आम आदमी पार्टी की महिला विधायक और महिला पार्षद आज रविवार 13 अक्टूबर को एलजी विनय कुमार सक्सेना मिलेंगी।

एलजी विनय कुमार से मुलाकात कर आप महिला विधायक और महिला पार्षद यौन शोषण पीड़िता डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग करेंगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की भी मांग करेंगी।

क्या है दिल्ली महिला डॉक्टर यौन शोषण विवाद

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 12 अक्टूबर को उपराज्यपाल और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के एलजी यौन शोषण के आरोपी एमएस को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एलजी साहब दिल्ली में भी कोलकाता जैसी खतरनाक घटना का इंतजार कर रहे हैं?

आप सांसद ने दिल्ली के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ चिकित्सा अधीक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी एमएस पर इससे पहले भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस मामले को लेकर 12 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

यह भी पढ़ें:- Gym Owner Murder Case: दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में हाशिम बाबा का बड़ा खुलासा, गैंगस्टर बिश्नोई को लेकर कही ये बात

इस दौरान उन्होंने कहा था कि महिला डॉक्टर द्वारा एमएस पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि पीड़ित महिला डॉक्टर का ही ट्रांसफर कर दिया गया। संजय सिंह के मुताबिक, पीड़ित महिला के ट्रांसफर ऑर्डर में यह लिखा गया कि महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, इसलिए इनका ट्रांसफर किया जा रहा है।

5379487