Delhi Crime: रोहिणी में डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, AAP ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

Delivery boy stabbed to death in Rohini
X
रोहिणी में डिलीवरी बॉय की चाकू घोंपकर हत्या
दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 40 वर्षीय डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Crime in Rohini: दिल्ली में बढ़ते अपराध और सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। दिल्ली रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में 40 साल एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक एक डिलीवरी बॉय था। हत्या की वजह और हत्यारे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, पुलिस को सफेद पाउडर जैसी चीज मिली, NSG की टीम कर रही जांच

AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और लोग दहशत में जी रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं बीती रात दिल्ली में अपराध की बड़ी घटना हुई हैं।

आप और बीजेपी आमने-सामने

ग्रेटर कैलाश की घटना में अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को पदयात्रा के दौरान लिक्विड फेंका गया था, जिसका आरोप आप ने बीजेपी पर लगाया। इस पर सत्ताधारी दल का पलटवार बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे आप की राजनीति करार दिया। कुछ दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल पर एक पदयात्रा के दौरान हमला हो चुका है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि ये सब केंद्र सरकार की साजिश है।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत विहार धमाके में बड़ा खुलासा: जिस पाउडर से बनता है फेसवॉश और क्रीम...उसी से किया गया ब्लास्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story