Logo
Delhi Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिक​तम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Delhi Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानी आज की सुबह ठंडी और धुंध भरी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं, बेसहारा लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।

दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन

बीते दिन धूप निकलने की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी तक ठंड और कोहरे से दिल्ली वालों को राहत की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें: Delhi: बिजली की मांग ने बनाया सर्दियों में ऑल टाइम रिकॉर्ड, खपत पहुंची 5600 मेगावाट पार

दिल्ली आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पड़ी सुस्त

भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा और आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से कोहरे की वजह से कई हवाई उड़ाने भी प्रभावित होने की भी जानकारी मिली है। साथ ही, आज भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। वहीं, कोहरे ने परिवहन व्यवस्था पर भी काफी  असर डाला है।

दिल्ली में एक्यूआई बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में आज सुबह AQI 276, गुरुग्राम में 234, गाजियाबाद में 313, ग्रेटर नोएडा में 329, नोएडा में 309 दर्ज किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 30 जगहों पर AQI 300 से ऊपर और 400 से नीचे बना हुआ है। अलीपुर में 343, शादीपुर में 346, एनएसआईटी द्वारका में 360, डीटीयू में 302, जेएलएन स्टेडियम में 353, नेहरू नगर में 397, आईटीओ में 322, सिरी फोर्ट में 371, मंदिर मार्ग में 357, आरके पुरम में 370, पंजाबी बाग में 382, द्वारका सेक्टर 8 में 369, पटपड़गंज में 376, डॉ करणी सिंह रेंज में में 373 AQI दर्ज किया गया।

CH Govt hbm ad
5379487