Desi Tadka: दिल्ली में जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उसी तरह खाने की आदतों में बदलाव आना लाजमी है। गर्म तासीर वाली चीजों की बजाए ठंडी तासीर वाली चीजों पर लोग अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। हालांकि जिस तरह से दिल्ली के लोग खाने-पीने के शौकीन, उसके चलते मौसम चाहे कैसा भी रहे, लेकिन कुछ चीजों को छोड़ना मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली के लोगों को पराठे, छोले भटूरे , बेड़मी पुरी, कचौड़ी जैसा भारी भरकम नाश्ता पसंद है, वहीं दोपहर को भी पनीर, चाप या दाल तड़का खाना पसंद है। रात को नॉन वेज में भी तीखा तड़का चाहिए। अब आप दाल तड़का की बात चली है, तो आपको दिल्ली के ऐसे तीन ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि अपने देसी तड़का के लिए शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैं। दावा है कि अगर आपने एक बार भी इनका खाने का स्वाद लिया तो यहां बार-बार आने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
देसी तड़का रेस्टोरेंट दिल्ली Desi Tadka Restaurant Delhi
दिल्ली स्थित छावला के उद्यमी राम चौक पर देसी तड़का रेस्टोरेंट है। यह अपने नाम के अनुरूप अपने खाने में देसी तड़का लगाने में माहिर है। यहां आप मेन कोर्स में दाल तड़का के अलावा दाल मखनी, पंजाबी दाल का भी स्वाद चख सकते हैं। दाल मखनी को भी पूरी रात पकाया जाता है। इसके अलावा, पनीर की सब्जियां भी मक्खन के साथ परोसी जाती हैं। खास बात है कि यहां आप कोई भी डिश फुल या हॉफ प्लेट ले सकते हैं। अगर कभी छावला आना हो, तो इनकी दाल को अवश्य ट्राई करना।
तड़का 4986 (Tadka 4986) पहाड़गंज
पहाड़गंज स्थित Tadka 4986 भी अपने खास तड़का के लिए फेमस है। इनकी दाल फ्राई में अदरक, लसन, गरम मसाला, जीरा और हरा धनिया के अलावा कई संयोजन होते हैं। स्वाइसी दाल तड़का का रंग देखकर आप इसकी पूरी प्लेट चट करने की कोशिश में जुट जाएंगे। यह रेस्टोरेंट सुबह 9:30 बजे खुलता है और रात 10:30 बजे तक सेवाएं जारी रहती हैं। यहां आप उत्तर भारतीय व्यंजनों के अलावा चाइनीज, फास्ट फूड, सैंडविच, बर्गर इत्यादि का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बताना भूल गए कि यहां की तड़का दाल की हाफ प्लेट 120 रुपये और पूरी प्लेट 190 रुपये है। अगर कभी दाल तड़के का रियल स्वाद लेना है, तो आप इस रेस्टोरेंट की विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के बेहतरीन ढाबे, जिनके आगे मुरथल के ढाबों का स्वाद फीका; एक बार अवश्य ट्राई करें
पंजाबी तड़का ढाबा (Punjabi Tadka Dhaba) उत्तम नगर
आपको जगह-जगह पंजाबी ढाबा के रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे, लेकिन उत्तम नगर स्थित पंजाबी तड़का ढाबा की बात ही अलग है। यह अपने नाम के अनुरूप पंजाबी व्यंजनों में भी खास तड़का लगाते हैं। यहां की दाल फ्राइ की कीमत 70 रुपये है, लेकिन स्वाद में बड़े-बड़े होटलों को भी पीछे छोड़ते हैं। यह मोहन गार्डन स्थित निय गांधी चौक के पास सैनिक एन्क्लेव में है। अगर आप देसी दाल फ्राइ का परंपरागत स्वाद लेने की चाहत है, तो आप यहां भी विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पाल ढाबे ने लगाया देसी तड़का, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी स्वाद चखने जमीं पर उतरे
मुरथल के इस ढाबे की दाल तड़का लूट लेगी आपका दिल
दिल्ली से सटा मुरथल परांठों के लिए फेमस है, लेकिन मुरथल आना हो तो गुलशन ढाबा की दाल तड़का अवश्य ट्राई करना। यहां दाल के मैन्यू सैक्शन का नाम दाल का तड़का दिया गया है। शुद्ध देसी घी का झोंका इस दाल की खूशबू को बढ़ा देता है। अगर आपको लच्छा पराठे पसंद है, तो इसके साथ तड़का दाल का स्वाद लेकर देखना। वादा है कि भूख की पूरी तरह से संतुष्टि हो जाएगी। इसके अलावा, मुरथल के किंग यानी अमरीक सुखदेव ढाबा की तड़का दाल भी लाजवाब है।