Politics: विपक्ष में रहकर भी केजरीवाल कुछ नहीं कर पाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने AAP पर हमला कर दिया संकेत

Devendra Yadav taunt on BJP and AAP
X
देवेंद्र यादव ने भाजपा और AAP पर साधा निशाना।
Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दावा किया है कि वह दिल्ली में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस का भले ही दिल्ली में खाता नहीं खुल सका, लेकिन फिर भी देवेंद्र यादव ने बड़ा दावा कर दिया है।

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का फिर से खाता नहीं खुला है। 2015 का चुनाव, 2020 का चुनाव और 2025 का चुनाव, तीनों में से किसी भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट भी हासिल नहीं कर सकी। लेकिन फिर भी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का दावा कम नहीं हो रहा है। आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर कड़े शब्दों में टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी को साइडलाइन बता दिया और कहा कि दिल्ली में कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

हमारा संघर्ष जारी रहेगी- देवेंद्र यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष पार्टी है। हमारी पार्टी दिल्ली की जनता के हितों की बात करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजेपी ने जो भी चुनावी वादें किए है, हम उसका अवलोकन करेंगे कि वे वादे पूरे हो रहे हैं, या फिर नहीं। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। दिल्ली की जनता के अधिकारों के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

'पुरानी नीति को नए सिरे से पेश करती है बीजेपी'

यमुना की सफाई का दावा करने वाली पार्टी बीजेपी पर भी देवेंद्र यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से पुरानी नीति को नई रूप देती है। 2014 में भी बीजेपी ने कांग्रेस की योजनाओं को नई रूप देकर प्रस्तुत किया था। दिल्ली में यमुना की सफाई तभी मानी जाएगी, जब कोई व्यक्ति यमुना में डुबकी लगाए और स्वस्थ रह जाए।

शीश महल को लेकर आप को घेरा

देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि आप के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाते रहे। शीश महल की बात करें या शराब घोटाले की आप के नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाले का मुद्दा भी सबसे पहले हमने ही उठाया था कि आप सरकार नियमों का उल्लंघन कर रही है, तब जाकर इस ओर ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि शीश महल के जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं, अगर आप के मंत्रियों ने कोई गलत काम नहीं किया है, तो उसे डरना भी नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें:- विपक्ष के घेरे में सरकार: भगदड़ हादसे को कांग्रेस ने बताया 'नरसंहार', तो आम आदमी पार्टी ने भी उठाया सवाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story