दिल्ली में नई मेट्रो लाइन बनाने जा रही DMRC, सभी स्टेशन होंगे VIP और अंडरग्राउंड, जानें क्या होगी खासियत?

Delhi Metro New Line: दिल्ली मेट्रो में 55 लाख यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं और इसके बावजूद भी सड़कों पर लंबा जाम होता है। ऐसे में ये सोचिए कि अगर दिल्ली में मेट्रो न होती, तो क्या हालात होते? दिल्ली मेट्रो से दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचना किफायती और आरामदायक दोनों ही होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी लगातार मेट्रो में विस्तार कर रही है।
नई लाइन में जोड़े जाएंगे ये स्टेशन
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि दिल्ली में मेट्रो की एक और लाइन बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह लाइन इंद्रप्रस्थ से नॉर्थ ब्लॉक को जोड़ेगी। इस लाइन में 6 से 7 मेट्रो स्टेशन होंगे और सभी मेट्रो स्टेशन VIP होंगे। वहीं सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य पथ, भारत मंडपम, इंडिया गेट, साउथ ब्लॉक और भारत म्यूजियम को इस लाइन से जोड़ा जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो ये पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन होगी।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम से झज्जर तक दौड़ेगी मेट्रो: इन दो रूटों पर HMRTC की नजर, एम्स जाने वाले यात्रियों को रहेगा आराम
वर्तमान समय में वीआईपी मेट्रो स्टेशन
बता दें कि दिल्ली मेट्रो के कई सारे स्टेशन्स अभी भी वीआईपी स्टेशन की लिस्ट में आते हैं। ये स्टेशन दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग मेट्रो लाइन पर हैं। वर्तमान समय में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली हाट आईएनए, कुतुब मीनार, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन वीआईपी मेट्रो स्टेशन की लिस्ट में आते हैं। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन, मंडी हाउस, इंद्रप्रस्थ और द्वारका सेक्टर 21 भी वीआईपी स्टेशनों की लिस्ट में शुमार हैं।
VIP स्टेशन में मिलती हैं ये सुविधाएं
बता दें कि VIP मेट्रो स्टेशन अन्य मेट्रो स्टेशन से थोड़े अलग और काफी हद तक स्मार्ट भी होते हैं। वीआईपी स्टेशन पर काफी फायदे मिलते हैं। यहां स्पेशल लाउंज, स्पेशलाइज्ड स्टाफ, हाई सिक्योरिटी जैसी कई सुविधाएं होती हैं। यहां बुकिंग से लेकर सिक्योरिटी चेकअप तक सब फास्ट होता है। यहां हाई क्वालिटी वेटिंग एरिया, हाई क्वालिटी फूड स्टॉल्स, वाई-फाई आदि की सुविधा मौजूद होती है। कई वीआईपी स्टेशनों को एयरपोर्ट लाइन से भी जोड़ा जाता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों से लेकर मेट्रो तक बदले जाएंगे साइनबोर्ड, अब 4 भाषाओं में लिखी होगी जानकारी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS