Logo
election banner
Dussehra 2024: राजधानी दिल्ली में दशहरे के मौके पर अलग-अलग जगहों पर मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। तो आज इस खबर में बताएंगे दिल्ली के 5 सबसे बेस्ट रावण दहन का स्थान। जहां जाने के बाद आप भी वाह-वाह कहेंगे।

Dussehra 2024: देश की राजधानी दिल्ली में भव्य रूप से दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भव्य रावण का दहन भी होने वाला है। यदि आप भी दिल्ली में पूरी फैमली व बच्चों के साथ रहते हैं, साथ ही रावण दहन देखने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के इन बेस्ट इलाकों में जाकर रावण दहन देख सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में सबसे बेस्ट रावण का पुतला फूंका जाता है।

रामलीला मैदान (जवाहरलाल नेहरू मार्ग)

दशहरा के शुभ अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले की खास बात यह है कि यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती है। अगर आप यहां जाते हैं तो मेले का मजा आराम से उठा सकते हैं। यहां रावण का पुतला भी भव्य रूप से दहन किया जाता है। यहां जाने के लिए आप मेट्रो से जा सकते हैं। नियर मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन है।

लाल किला

Dussehra 2024
Dussehra 2024

प्रत्येक साल दशहरे के मौके पर दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में भव्य रूप से मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार यहां लव कुश लीला का आगाज हो रहा है। बड़े स्तर पर यहां एडवांस झूले और भी कई चीजें जो आपके मन को मोह लेंगे। यदि आप भी दशहरे के मौके पर रावण दहन देखने का मन बना रहे हैं तो लाल किला जाना बिलकुल न भूलें। लाल किला के आसपास इलाकों में रावण दहन के दौरान पटाखों की आवाजें रंगारंग कर देती है। लाल किला जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला है।

पंजाबी बाग (पंजाबी बाग वेस्ट)

Dussehra 2024
Dussehra 2024

दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट में भी दशहरे के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। यहां आपको घूमने के लिए कई शानदार जगह मिल जाएंगे। यहां प्रत्येक साल मेला लगता है और रावण का पुतला फूंका जाता है। यहां जानें के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन पंजाबी बाग वेस्ट है। यहां आप अपने पूरे फैमली के साथ दशहरा मेला का एन्जॉय कर सकते हैं।

नेताजी सुभाष प्लेस (पीतमपुरा)

Dussehra 2024
Dussehra 2024

दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में प्रत्येक साल दशहरे पर मेले का भव्य तरीके से आयोजन किया जाता है। यहां आपको अलग-अलग तरह के झूलों पर राइड करने का अनुभव मिल सकता है। यहां रावण दहन भी भव्य तरीकों से किया जाता है। यहां जाने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन पीतमपुरा है।

स्वर्ण जयंती पार्क (रोहिणी सेक्टर 11)

Dussehra 2024
Dussehra 2024

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 में दशहरे के मौके पर लगने वाला मेला बेहद खास और दिलचस्प होता है। यहां आप फैमली, बच्चे और गर्लफ्रेंड के साथ ही टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसके साथ ही मेले का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां रावण दहन के दौरान काफी संख्या में भीड़ देखने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यहां बन रहा देश का सबसे ऊंचा रावण, दशहरा के लिए पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण, जानें पुतले की ऊंचाई

5379487