Delhi Best Places To Visit in Evening:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां की नाइटलाइफ को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दिल्ली में हर उम्र के लोगों के लिए घूमने की अलग-अलग जगह हैं। यहां हम उन जगहों के बारे में बात कर रहे हैं, जहां आप ऑफिस के बाद अपने बच्चों को घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। यहां पर जाने में आपकों ज्यादा थकान भी महसूस नहीं होगी। 

बंगला साहिब गुरुद्वारा लोगों की पहली पसंद 

बंगला साहिब गुरुद्वारा

दिल्ली का सबसे मशहूर गुरुद्वारा बंगला साहिब गुरुद्वारा  है। यहां जाने वाले लोगों को लंगर में जरूर शामिल होना चाहिए। यहां पर लोगों को समय-समय पर लंगर परोसा जाता है, जिसका स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। यहां जाने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यह गुरुद्वारा 24 घंटे खुला रहता है। ऐसे में आप ऑफिस से आने के बाद भी अपने बच्चों को लेकर जा सकते हैं। 

कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल 

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। ये जगह भी 24 घंटे खुली रहती है। रात के समय अपने बच्चे और परिवार संग कई लोग कनॉट प्लेस की सड़कों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेट नाइट हैंगआउट करने के लिए दिल्ली में ये जगह बेस्ट है। अगर आप ऑफिस के बाद अपने बच्चों और परिवार के साथ जाना चाहते हैं, तो कनॉट प्लेस जरूर आएं।

हौज खास में काफी खूबसूरत कैफे

हौज खास

ऑफिस से आने के बाद रात को आप दिल्ली की नाइट लाइफ को एन्जॉय करने के लिए हौज खास भी जा सकते है। यहां पर काफी खूबसूरत कैफे हैं। दोस्तों, परिवार और बच्चों के साथ यहां आप अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इसलिए शाम के समय में अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं। 

इंडिया गेट पर जाकर करें कई एक्टिविटीज 

इंडिया गेट

इंडिया गेट के चारों तरफ गार्डन और पार्क बने हुए हैं। परिवार, दोस्तों के साथ जाने के लिए यह एक काफी अच्छी जगह है। रात के समय इस जगह पर परिवार और बच्चों को ले जाने का सही समय है। रात के समय में आप आइसक्रीम, गोलग्प्पे, साइकलिंग और बोटिंग का मजा ले सकते हैं।