दिल्ली चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में हलचल: नेताओं की 'घर वापसी' तेज, AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हाजी इशराक खान

सीलमपुर से आप के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद इशराक खान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी की। साथ ही तीन बार के कांग्रेस विधायक वीर धींगान के AAP ज्वाइन करने से राजनीतिक हलचल मच गई है।;

Update: 2024-11-16 08:02 GMT
Former AAP MLA Haji Mohammad Ishraq Khan Joins Congress
AAP पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद इशराक खान कांग्रेस में शामिल हुए।
  • whatsapp icon

Haji Mohammad Ishraq Khan Joins Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 'घर वापसी' की राजनीति चल रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अपनी रणनीतियों को तेज कर रही है।

दरअसल, दिल्ली के सीलमपुर से AAP के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद इशराक खान ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि हाजी इशराक का कांग्रेस में आना पार्टी को नई ताकत देगा।  

सीलमपुर ही नहीं, पूरे दिल्ली में कांग्रेस को होगा फायदा

इस मौके पर यादव ने कहा कि हाजी इशराक का कांग्रेस में शामिल होना गर्व की बात है। उनका अनुभव और जनसमर्थन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर दिल्लीवासी तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, इशराक ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास जताते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प भी लिया।  

तीन बार के कांग्रेस विधायक वीर धींगान आप में शामिल

दूसरी ओर, तीन बार के पूर्व कांग्रेस विधायक वीर धींगान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले से सीमापुरी इलाके में राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद है। इससे पहले, सीमापुरी से आप के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दलित और अल्पसंख्यक नेताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जॉइन की थी।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बढ़ा तापमान

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल, 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास 63 और भारतीय जनता पार्टी के पास 7 सीटें हैं। नेताओं के इन बड़े बदलावों से राजनीतिक दलों में रणनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 'घर वापसी' की इस राजनीति ने दिल्ली के चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: तीन बार विधायक रहे वीर सिंह धींगान AAP में शामिल, सीमापुरी से मिलेगा टिकट

Similar News