Logo
भाजपा की राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोट बनवाने का गंभीर आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव से पहले AAP नेता फर्जी वोट बनवाने में जुटे हैं।  

Rekha Sharma statement: दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज है। भाजपा की राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोट बनवाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया था और अब विधानसभा चुनाव से पहले AAP नेता फर्जी वोट बनवाने में जुटे हैं।  

AAP और TMC में 'फर्जी वोट' का कनेक्शन

रेखा शर्मा ने दावा किया कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार फर्जी वोट के सहारे चुनाव जीतती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो गलत तरीके से वोट बनवा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फर्जी वोट बनवाकर चुनाव जीतना लोकतंत्र का अपमान है।  

महिलाओं के लिए लॉन्ग टर्म पॉलिसी की मांग

महिलाओं को सम्मान राशि देने के AAP सरकार के वादों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं चाहतीं, बल्कि उनके लिए लॉन्ग टर्म पॉलिसी की जरूरत है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया गया है।

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण पर जोर

रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण का जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। 33 फीसदी आरक्षण से महिलाएं न केवल राजनीति में आएंगी, बल्कि पॉलिसी मेकिंग में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। 

AAP महिलाओं को बरगला रही है

भाजपा सांसद ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं को सिर्फ बरगलाने के लिए छोटे-छोटे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और हितों के लिए उस पार्टी के साथ खड़ा होना चाहिए जो उनके लिए वास्तविक योजनाएं लाती है। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई स्कीम्स लॉन्च की हैं, जिनका लाभ दिल्ली की महिलाओं को भी मिला है।

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में महिला वोटर्स पर खास, जानिए किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

दिल्ली चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम

रेखा शर्मा के बयान के बाद यह स्पष्ट है कि भाजपा महिला वोटर्स को लुभाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। आम आदमी पार्टी पर लग रहे आरोपों से सियासी गर्मी और बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी नतीजों में महिलाओं की भागीदारी कितनी असर डालती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में डॉक्यूमेंट्री की एंट्री: चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठे संजय सिंह, कहा- बीजेपी क्यों डर रही

jindal steel jindal logo
5379487