Delhi Tourism: दिल्ली की इन जगहों पर फ्री में मिलेगा खाना, जरूरत पड़ने पर बनेगा रात का ठिकाना

Free Food and Stay Place in Delhi
X
दिल्ली में मुफ्त रहने और खाने के विकल्प।
दिल्ली में घूमने आए लोग कई बार ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं कि उनके पास रहने और खाने का ठिकाना नहीं होता। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जरूरत पड़ने पर आपके मुफ्त खाना और मुफ्त रहने का इंतजाम हो सकता है।

Delhi Tourism: दिल्ली शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से बहुत समृद्ध है, जिसके कारण देश और विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। यहां इतिहास पसंद करने वाले लोग, रोमांटिक जगह की तलाश करने वाले और फोटोग्राफी के शौकीन हर तरह के लोग आते हैं। कई बार लोगों के लिए खाने और रहने का ठिकाना ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको मुफ्त में खाना मिल सकता है और साथ ही जरूरत पड़ने पर आप यहां रात भी बिता सकते हैं।

दरअसल, दिल्ली में कुछ प्रमुख गुरुद्वारों में रहने और खाने की मुफ्त सेवा दी जाती है। ये श्रद्धालुओं के साथ ही यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। कई बार लोग रहने और खाने की तलाश में घूमते रहते हैं, लेकिन उन्हें जरूरत पड़ने पर कम पैसे में रहने का इंतजाम नहीं मिलता। ऐसे में ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में...

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब, राजीव चौक
गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास है। यहां न केवल सिख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, बल्कि दूर-दराज से पर्यटक और अनेक धर्म के लोग यहां मत्था टेकने आते हैं। यहां हर रोज लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यहां की खास बात ये है कि यहां हजारों लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। साथ ही परिसर में कई कमरे बनाए गए हैं, जहां पर्यटक आसानी से रह सकते हैं। इसके अलावा खुले में भी काफी ऐसा जगह है, जहां पर लोग आसानी से अपनी रात काट सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस वीकेंड पहुंचें ऋषिकेश: इन जगहों का लें आनंद, धार्मिक से लेकर एडवेंचर तक सब कुछ

Gurudwara Shri Bangla Sahib
गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब।

गुरुद्वारा शीश गंज साहिब, चांदनी चौक
चांदनी चौक की चहल-पहल और बाजारों की चमचमाती दुकानों के पास ही गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है। ये गुरुद्वारा ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां रोजाना शाम को बड़े स्तर पर लंगर का आयोजन किया जाता है। साथ ही यहां लोगों के लिए रात में फ्री स्टे की सुविधा भी है। जरूरत पड़ने पर लोग रात में यहां रुक सकते हैं।

Gurudwara Sheeshganj Sahib
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब।

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, साउथ दिल्ली
साउथ दिल्ली या कुतुब मीनार के पास स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा स्थित है। ये गुरुद्वारा ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग यहां मत्था टेकने आते हैं। यहां पर भी लोगों के लिए मुफ्त में लंगर का आयोजन किया जाता है। यहां शाम के समय लंगर में फ्री भोजन का आनंद ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्टे भी कर सकते हैं।

Gurudwara Baba Banda Singh Bahadur
गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर

गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, साउथ दिल्ली
साउथ दिल्ली में मोती बाग साहिब गुरुद्वारा भी स्थित है। यहां भी अन्य गुरुद्वारों की तरफ मुफ्त में लंगर खिलाया जाता है। साथ ही परिसर में रात गुजारने के लिए मुफ्त में कमरे भी उपलब्ध कराए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर रजिस्ट्रेशन कराकर लोग वहां रह सकते हैं।

Gurudwara Moti Bagh Sahib
गुरुद्वारा मोती बाग साहिब।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में टूरिस्टों की मौज!: मॉन्यूमेंट्स के पास फूड ट्रक के साथ बनेंगे शेड्स, उर्दू लाइब्रेरी खोलने की भी तैयारी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story