Best Places to Visit in Delhi: विदेश जाने का सपना हर किसी का होता है, वह चाहते हैं कि एक दिन फॉरन जरूर जाएं, लेकिन पैसों की वजह से वो लोग अपना मन मार लेते हैं। अगर आप बार-बार विदेश जाने का प्लान बनाते हैं और अपना प्लान कैंसिल कर देते हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने पर एकदम हुबहु विदेश जैसी लगती है। इन्हें देखने के बाद आपको फील नहीं होगा कि आप दिल्ली में है या विदेश में...

कमल मंदिर, कालकाजी काफी प्रसिद्ध 

कमल मंदिर, कालकाजी 

अगर आप सिडनी का ओपेरा हाउस जैसी ही जगह देखना चाहते हैं, तो दिल्ली में एक ऐसी जगह है, जो देखने पर हुबहु ऐसी लगती है। हम बात कर रहे है, दिल्ली के प्रसिद्द कालकाजी मंदिर के पास मौजूद लोटस टेम्पल की जो 27 संगमरमर की बनी पंखुड़ियों से बना हुआ है। लोटस टेम्पल जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी मंदिर है। कमल मंदिर और लोटस टेम्पल के नाम से मशहूर ये जगह कई लोगों को आकर्षित करती है। 

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुड़गांव

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुड़गांव

गुड़गांव में किंगडम ऑफ ड्रीम्स सच में ड्रीम डेस्टिनेशन है, इसका राजसी माहौल और नाटकीय कार्यक्रम लोगों को बेहद पसंद आता है। भारत का पहला लाइव मनोरंजन, थिएटर और वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में फेमस इस जगह ने लोगों के बीच में 2010 से अपनी पहचान बनाई हुई है। इसे काफी खूबसूरती के साथ डिजाइन किया गया है। यहां हर उम्र के लोग घूमने के लिए आ सकते हैं। किंगडम ऑफ ड्रीम्स जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन इफको चौक है। यहां पर शिल्प गांव, होम डेकोरेशन के सामान, लाइव आर्ट  और थीम रेस्तरां मौजूद है। 

चंपा गली, साकेत 

चंपा गली, साकेत 

साउथ दिल्ली के साकेत के पास चंपा गली राजधानी में एक ऐसा कैफे है, जहां लोग आराम से मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। यहां की दुकानों और कैफे के साथ का प्यारा अड्डा दोस्तों और कपल्स के लिए परफेक्ट माना जाता है। पेरिस शैली में डिजाइन की गई ये जगह रात के समय बेहद खूबसूरत लगती है। चंपा गली जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन साकेत है। अगर आप यहां पर आते हैं, तो मसाला चाय का आनंद जरूर लें। चंपा गली का एक फैशन स्टोर भी है जिसे लिबर्टी विलेज के नाम से जाना जाता है।

वेस्ट टू वंडर थीम पार्क, सराय काले खां 

वेस्ट टू वंडर थीम पार्क, सराय काले खां 

दिल्ली में मौजूद ये जगह आपको एक बार में छह फेमस इंटरनेशनल स्थलों पर ले जाएगी। इस जगह की सबसे अच्छी खासियत ये है कि इसमें औद्योगिक और अन्य कचरे से बनी दुनिया की सात लोकप्रिय संरचनाओं की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। राजधानी के वेस्ट टू वंडर में आप मिस्र के गीजै ग्रेट पिरामिड, ब्राज़ील के रियो रिडीमर, रोम के द कोलोसियम, न्यूयॉर्क के द स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी, इटली के पीसा और पेरिस के एफिल टावर को देख सकते हैं। पार्क में आपको आगरा का ताजमहल की कॉपी भी देखने को मिलेगी।