Logo
Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 14 मार्च को किसानों की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। किसान लगातार ट्रेनों से दिल्ली आ रहे हैं। इस चलते रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 14 मार्च को किसानों की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। बुधवार से ही किसान लगातार ट्रेनों से दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान अलग-अलग जगह से राजधानी की ओर कूच कर रहे हैं। कई किसान अपने वाहन से भी दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच रहे हैं। वहीं, कल रात को ही रेलवे स्टेशनों पर किसानों की काफी भीड़ देखी गई।

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा  

रेलवे अधिकारियों के अनुसार किसान संगठनों के आंदोलन से रेलवे पहले से ही वाकिफ है। इसलिए रेल संपत्ति को कोई नुकसान ना हो,  रेलवे स्टेशनों पर किसी तरह का आंदोलन या प्रदर्शन ना हो और किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्र की राजधानी के  लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ समेत सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Also Read: किसान आंदोलन: शंभू व दातासिंह बार्डर पर शुक्रवार तनाव पर शांति, शंभू बार्डर पर बुजुर्ग किसान व जीआरपी एएसआई की मौत, दो निहंग घायल

रामलीला मैदान की ओर जाने से बचें

किसान बड़ी संख्या में अपने वाहन से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है की ये अपने वाहन रामलीला मैदान के आसपास सड़कों पर खड़ी करेंगे, जिस कारण जाम लगने की संभावना बन सकती है। इसलिए कहा जा रहा है कि लोग जाम से बचने के लिए रामलीला मैदान की ओर जाने से बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में ये बातें कही गई है। घर से निकलने से पहले जाम से बचने के लिए एडवाइजरी जरूर देख लें। वहीं, आज दिल्ली बॉर्डर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

5379487