Delhi Airport: दिल्ली एयरलाइन्स की महिला कर्मचारी से IGI पर अश्लील हरकत, खुद को चंगुल से छुड़ा दर्ज कराया केस

IGI Airport
X
इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा।
Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने फोन कर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।

Delhi Airport: दिल्ली के एयरपोर्ट पर एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि पैसा जमा करने के लिए जाते समय एक शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता एक नामी एयरलाइंस की कर्मचारी है और उसकी ड्यूटी एयरपोर्ट पर होती है।

पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला नामी एयरलाइन्स की कर्मचारी है।महिला ने पुलिस में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस की शिकायत में उसने बताया कि 20 नवंबर की रात आरक्षण डेस्क पर शिफ्ट खत्म करने के बाद वो पेमेंट जमा करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रिजर्वेशन रूम के पास एक शख्स आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर निकली। पीड़िता का कहना है कि वो व्यक्ति पूरी तरह से नशे में धुत था।

आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के आधार पर बयान दर्ज कर लिया है। इस मामले की छानबीन कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोनीपत में हत्या के दोषी को उम्रकैद: गोली मारकर युवक को उतारा था मौत के घाट, 15 हजार लगाया जुर्माना

पहले भी एयरहोस्टेस के साथ हुई थी छेड़छाड़

हाल ही में एक एयरहोस्टेस पूर्वी दिल्ली के अपने घर लौट रही थी। इस दौरान ई-टैक्सी बाइक सवार द्वारा कथित तौर पर घसीटने और एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। उसके साथ ये हरकत बुद्ध जयंती पार्क के पास साइमन बोलिवर मार्ग पर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जयवीर को गिरफ्तार किया था, जिसकी उम्र 35 वर्ष थी।

शराबियों द्वारा गलत हरकतों के मामले

बता दें कि एयरपोर्ट पर शराब के नशे में युवक द्वारा बदतमीजी का ये पहला मामला नहीं है। कई बार युवक नशे में धुत होकर अजीबोगरीब और गंदी हरकतें करते हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े समेत गालीगलौज और शराबी द्वारा यात्री पर पेशाब करने का मामला भी सामने आया था।

ये भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं, तो नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story