Logo
Fire Broke Out In Haiderpur: दिल्ली के हैदरपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Fire Broke Out In Haiderpur: उत्तर पश्चिम दिल्ली के हैदरपुर में गुरुवार यानी आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक महिला और दो बच्चे आग में झुलस गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 50 फीसदी से अधिक झुलसने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। आग लगने से घर के अंदर ही सिलेंडर फट गया। लोगों ने घरेलू सिलेंडर में लीकेज और ब्लास्ट के बाद आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

सिलेंडर लीकेज से लगी आग

स्थानीय लोगों ने कहा कि हैदरपुर में महिला ने खाना बनाने के लिए गैस के चूल्हे को जलाया, तब ही सिलेंडर लीकेज की वजह से अचानक घर में आग लग गई। इस सबके पहले महिला कुछ समझ पाती। आग ने जोर पकड़ लिया और तेजी से एक ब्लास्ट हुआ। इसमें महिला और उसके दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

तीनों का इलाज जारी

यह परिवार हैदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहता है। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत इन सभी को बाहर निकाला। साथ ही, इन्हें जगजीवन राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में बर्न वार्ड नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। यहां पर तीनों का उपचार जारी है। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैस सिलेंडर किस वजह से लीक हुआ है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: कमरे में बुजुर्ग को हीटर जलाना पड़ा महंगा, जलकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

पहले भी हुई ऐसी घटना

इससे पहले भी एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट के कारण द्वारका दक्षिण में एक घर में आग लग गई थी। इसमें पांच लोग झुलस गए थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गैस रिसाव के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां लगाई गईं थी। स्थिति पर काबू पा लिया गया था। हादसे में घायल पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

CH Govt hbm ad
5379487