फायरिंग से फिर दहली दिल्ली: भलस्वा डेयरी इलाके में दो दोस्तों पर बरसाई गोलियां, चार गिरफ्तार, एक फरार

Firing case Delhi
X
दिल्ली में फायरिंग
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो युवकों पर गोलीबारी की गई। इनमें से अरविंद नामक युवक की हालत गंभीर है। इस मामले में पांच में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। जिनका नाम अरविंद और गोलू बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अरविंद के दो गोलियां लगी हैं, एक छाती पर और दूसरी जांघ पर, अरविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं गोलू को लगी गोली हाथ से छूकर निकल गई। यह घटना भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर के ब्लॉक डी की गली नंबर 20 की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

कहासुनी के बाद चलाई गोली

जानकारी के मुताबिक, बीती रात लगभग 11.30 बजे अरविंद घर के पास की ही एक दुकान से घर का सामान लेने गया था। पास में ही खड़े कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। इनमें से एक ने गोलियां चलाईं और अरविंद और गोलू को घायल कर मौके से फरार हो गए। अरविंद की पत्नी को इसकी सूचना मिली, तो वो अरविंद के पास पहुंची। अरविंद ने घायल अवस्था में तीन आरोपियों का नाम बताया। इसके बाद अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दी जानकारी

अस्पताल प्रशासन ने मामले की खबर पुलिस को दी। इस मामले में उत्तरी पश्चिमी जिले के डीसीपी निधिन वालसन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। ताकि इस गोली कांड की असली वजह साफ हो सके। ़

लंच बॉक्स सप्लाई करने का काम करता है अमित

बता दें कि अरविंद और उसका परिवार लंच बॉक्स सप्लाई करने का काम करता है। अरविंद की डेढ़ साल की बेटी है और वो उस रात बच्ची के लिए डायपर्स लेने के लिए गया था। परिवार ने आरोपियों के नाम गेला, मनीष, राजा और नवीन बताया जा रहा है, इनमें से तीन मुकुंदपुर के ही रहने वाले हैं। हालांकि इन लोगों की अरविंद से क्या दुश्मनी थी और इन्होंने इन लोगों को गोली क्यों मारी, इस बात का किसी को पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: मुकुंदपुर इलाके में 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, ये बताई जा रही वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story