Year Ender 2023: साल 2023 को समाप्त होने में सिर्फ कुछ ही दिन शेष बचे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 2023 में कई ऐसी खौफनाक घटनाएं हुईं जिससे पूरी दिल्ली दहल उठी, तो वहीं जी-20 समिट के साथ कई अच्छी घटनाएं भी हुईं जिससे पूरे देश का मान बढ़ाया। साल 2023 के जाते जाते दिल्ली की उन पांच बड़ी क्राइम के बारे में जानेंगे जिसे सुनकर हर कोई दहल गया और इन आपराधिक मामलों के चलते दुनिया भर में दिल्ली की छवि धूमिल हुई थी। तो चलिए शुरु करते हैं।   

कंझावला मर्डर केस

साल 2023 की शुरुआत के दिन ही दिल्ली को शर्मसार करने वाली घटना हुई थी। जिसे सुन हर कोई हैरान था। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात 20 साल की अंजलि सिंह का पहले कार एक्सीडेंट हुआ और उसके बाद करीब 14 किलोमीटर तक उसकी लाश कार के साथ घसीटा था। जिसके चलते अंजली की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था, उसका शव कंझावला में सड़क पर पड़ा मिला था। नये साल के जश्न पर नशे धुत कार चालकों को इसके बारे में जब तक पता चला तब तक अंजलि की हड्डियां घिस चुकी थीं।

निक्की यादव मर्डर केस

दिल्ली का निक्की हत्याकांड ने भी पूरी दिल्ली की को दहला कर रख दिया था। दरअसल निक्की अपने पार्टनर साहिल के साथ दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। 10 फरवरी साहिल ने निक्की की हत्या कर दी थी। फिर वह दिल्ली के से 40 किलोमीटर दूर अपनी फैमिली रेस्तरां में शव को एक फ्रिज में रख दिया। इसके बाद साहिल ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। 

साक्षी मर्डर केस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 28 मई 2023 को एक युवक ने मानवता की सारी हदें पार कर दी थी। दरअसल साहिल नामक शख्स ने 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले दोषी ने साक्षी को 34 बार चाकू गोदकर हत्या की। उसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इस मर्डर का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी को नाबालिग को चाकू मारते और पत्थर से कुचलते हुए देखा गया था। इस घटना के विरोध में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था।
 

नरगिस मर्डर केस 

दिल्ली के मालवीय नगर में 28 जुलाई 2023 को दिनदहाड़े 25 साल की नरगिस की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद भी कहना है कि आरोपी इरफान की शादी की बात मौसी की बेटी नरगिस से पक्की होने के बाद टूट जाने से वह डिप्रेशन में चला गया। उसे लगने लगा था कि अब उसकी शादी नहीं हो सकेगी। वहीं, उसके छोटे भाई का रिश्ता तय हो गया था। इससे इरफान और ज्यादा परेशान हो गया था। इसके उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

वेलकम मर्डर केस

वेलकम मर्डर केस तो सबको याद ही होगा। बीते महीने 21 नवंबर 2023 की रात दिल्ली के वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में 18 साल के लड़के ने 350 रुपए लूटने के लिए एक 19 साल के युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक के गले पर कई बार चाकू से हमला कर उसे मार डाला। युवक की हत्या के बाद नशे में धुत आरोपी युवक के लाश पर ही डांस किया।