Delhi Fire News: दिल्ली के नजफगढ़ में नमकीन फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग, चार कर्मचारी झुलसे, हालत गंभीर

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिससे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।;

Update:2024-12-28 12:17 IST
Indore plastic factory fireIndore plastic factory fire
  • whatsapp icon

Najafgarh Namkeen Factory Fire News: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चाहे वो झुग्गियों में लगी आग हो, फैक्ट्रियों में आग लगना हो या फिर घरों में छोटी-मोटी आग लगने की घटनाएं, ये सभी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसी के साथ दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिससे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो महीने पहले पहले भी नांगलोई और नजफगढ़ रोड पर एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगा था।

नजफगढ़ में आग लगने का घटनाक्रम

शनिवार की सुबह करीब 8:15 बजे नजफगढ़ के श्मशान घाट रोड मौजूद मकान नंबर 25/2 में चल रही नमकीन बनाने की फैक्ट्री में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी फैक्ट्री में काला धुआं और आग का गुबार छा गया। वहीं, दमकल विभाग को सूचना मिलते ही पहले 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत और 12 गाड़ियों को बुलाया गया।

नमकीन फैक्टरी में धमाके के बाद आग फैली  

दमकल विभाग के अनुसार, आग के साथ हुए जोरदार धमाके के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे चार कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। आग तेजी से चारों ओर फैलने लगी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। वहीं, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल फैक्ट्री में कूलिंग का काम चल रहा है। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच की जा रही है।  

नहीं हो पाई घायलों की पहचान 

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। घायलों की पहचान भी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया में काम कर रहे अन्य फैक्ट्री मालिकों से अपने सुरक्षा उपकरणों की जांच करवाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Similar News