Woman Changed Gender: दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में एक गाजियाबाद की महिला ने अपना जेंडर चेंज कराया है। महिला के लिंग परिवर्तन कराने की सर्जरी एम्स अस्पताल में हुई है। सर्जरी के बाद महिला ने ट्रांसजेंडर मेल सर्टिफिकेट के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई किया था। जिसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच के बाद महिला को ट्रांसजेंडर मेल का सर्टिफिकेट जारी किया गया।

महिला ने कराया लिंग परिवर्तन

महिला को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर मेल का सर्टिफिकेट जारी किया है। सर्टिफिकेट जारी करने से पहले विभाग के अधिकारियों ने महिला की सर्जरी के दस्तावेजों को भी चेक किया था। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के दिल्ली के एम्स से सर्जरी करवाने के बाद अस्पताल के सर्टिफिकेट के आधार पर मेल ट्रांसजेंडर के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था।

महिला के आवेदन के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और जांच में पाया गया कि महिला का कन्वर्जन ट्रांसजेंडर मेल हो गया है। इसके बाद महिला को जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसजेंडर मेल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश का है पहला मामला

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने आगे बताया कि इस तरह जेंडर चेंज करवा सर्टिफिकेट पाने का यह उत्तर प्रदेश का पहला मामला है। इसमें महिला ने अपना लिंग परिवर्तन कराकर जेंडर चेंज कर स्वयं को ट्रांसजेंडर मेल के रूप में आवेदन किया और अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

पति से हो चुका है तलाक

जानकारी के अनुसार, महिला अपने जेंडर में असहज महसूस करती थी। इसको लेकर महिला ने समाज कल्याण विभाग में अप्लाई भी किया, लेकिन विभाग ने महिला को ट्रांसजेंडर का सर्टिफिकेट जारी किया गया। महिला को मेल ट्रांसजेंडर का सर्टिफिकेट चाहिए था। जिसके बाद महिला ने दिल्ली के एम्स में अपनी सर्जरी करवा कर जेंडर चेंज कर लिया। महिला का अपने पति से पहले ही तलाक हो चुका है और महिला की उम्र 27 साल है।