Haj 2025: दिल्ली से 16 राज्यों के 16,400 यात्री हज करने के लिए होंगे रवाना, जानें अब तक की पूरी तैयारी

Delhi Haj embarkation point
X
हज यात्रा।
हज 2025 के लिए दिल्ली से हज यात्रियों के प्रस्थान की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली हज एंबरकेशन पॉइंट से इस साल कुल 16,400 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों के यात्री शामिल हैं।

Haj 2025 latest news: दिल्ली से सिर्फ राजधानी के ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों के हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना होते हैं। हर साल हजारों हाजियों के लिए दिल्ली हज एंबरकैशन पॉइंट से उड़ानों का संचालन किया जाता है। इसी कड़ी में हज 2025 की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

हाजियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 11 फरवरी से 25 फरवरी तक तुर्कमान गेट स्थित हज मंजिल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में होगा। पहला चरण फरवरी में पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण रमजान के बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आयोजित किया जाएगा।

हज 2025 के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी हज कमेटी

दिल्ली प्रदेश हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने बताया कि हज 2024 के अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस साल की तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि हज यात्रियों की सभी जरूरतें समय पर पूरी हो सकें।

ये भी पढ़ें: 22 में से AAP के 21 विधायक 3 दिन के लिए सस्पेंड, जानें BJP ने किस MLA को अंदर रखा?

दिल्ली से 29 अप्रैल से शुरू होंगी हज उड़ानें

दिल्ली से हज 2025 की उड़ानें 29 अप्रैल से शुरू होकर मई के अंत तक जारी रहेंगी। हज यात्रा के लिए दो चरणों में फ्लाइट्स रवाना होंगी- पहला चरण 29 अप्रैल से 15 मई 2025 तक और दूसरा चरण 16 मई से 30 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली हज एंबरकैशन पॉइंट से हजारों हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना होंगे।

हज 2025 में दिल्ली से कुल 16,400 यात्री होंगे रवाना

इस साल दिल्ली प्रदेश से कुल 2,900 हज यात्री हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि दिल्ली हज एंबरकैशन पॉइंट से 16 राज्यों के कुल 16,400 यात्री रवाना होंगे। इसके साथ ही दिल्ली स्टेट हज कमेटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अशफाक अहमद आरफी के मुताबिक, हज 2025 के लिए हाजियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हज यात्रियों के ठहरने, स्वास्थ्य जांच, वीजा प्रक्रिया, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: RTI ने खोली केजरीवाल सरकार की पोल: सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक, जानें किस मंत्री ने कितने का बिजली बिल किया खर्च

पिछले साल भी 16 हजार से अधिक यात्री हुए थे रवाना

हज 2024 में भी दिल्ली हज एंबरकैशन पॉइंट से 16 राज्यों के 16 हजार से अधिक हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इस बार भी उसी तरह की सुव्यवस्थित योजना बनाई जा रही है, ताकि हाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो। वहीं, दिल्ली स्टेट हज कमेटी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story