हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई है। अब नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर की बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव क्यों किया गया है। अब तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। ऐसे में अब तक तीन बार तारीख बदली जा चुकी है। 

दरअसल, शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फिर दिल्ली बुलाया था। यहां नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सैनी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा करेंगे।