Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान पर फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरह आज उन्हें चुनाव आयोग में आठ बजे तक जवाब दाखिल करना है और दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने उन पर एफआईआर दर्ज कराने का फैसला ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल  ने यमुना में जहर मिलाने का जो आरोप लगाया है, उसे लेकर राज्य सरकार की ओर से उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत में सीजेएम की कोर्ट में डिजस्टर मैनेजमेंट की धारा 2डी, 154 के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने प्रदेश और दिल्ली के लोगों में पैनिक फैलाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, यमुना में जहर मिलाने के दावे पर मांगा सबूत

खबरों की मानें, तो मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि यमुना में हरियाणा सरकार ने जहर मिलाया है, जबकि पीएम मोदी ने खुद कहा है कि वह पिछले 11 सालों से यमुना का पानी पी रही हैं। राष्ट्रपति भी यमुना के इसी पानी को पीती हैं, तो क्या हरियाणा जहरीला पानी देगा? गोयल ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार उन्हें इस बयान को लेकर नहीं बख्शेगी क्योंकि अरविंद केजरीवाल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल के जहर वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार 

बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह खुद 11 साल से यमुना नदी का पानी पी रहे हैं। दिल्ली के सभी लोग यमुना का पानी पी रहे हैं। हरियाणा के लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। क्या हरियाणा अपने बच्चों को जहरीला पानी पिला सकता है। आपदा की लुटिया यमुना नदी में ही डूबेगी।