Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, 31 जनवरी को बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया दो दिन का अलर्ट

Haryana Weather update rain will be tomorrow imd issued two-day alert
X
हरियाणा में दो दिन होगी बारिश।
हरियाणा में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Haryana Weather Today:हरियाणा में पुरवाई हवा चलनी शुरू हो गई है। जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश की हवा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। जिसके चलते अगले कुछ दिनों में लगातार कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसा इसलिए है कि हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे लोगों को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं प्रदेश में 4 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसके चलते फरवरी के महीने में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के आस के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश भी नहीं गिरा पाएगी तापमान, आज 27 °C तक पहुंचेगा पारा

चार फरवरी तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

वहीं आईएमडी चंड़ीगढ़ ने 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी बारिश की संभावना जताई है। 2 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 3 और चार फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने ECI में दाखिल किया जवाब, बताया इस वजह से दिया था यमुना पर बयान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story