शादीशुदा बहन के प्रेम प्रसंग का था शक: 2 भाईयों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

greater noida murder case
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi Crime News: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 अपने ही भाई ने मिलकर अपनी 35 वर्षीय बहन की हत्या कर दी। चलिए बताते हैं भाई क्यों हैवान बन गया।

Delhi Crime News: मध्य जिले के हौजकाजी में रामलीला मैदान के पास आसफ अली रोड पर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की उम्र 35 साल के आसपास बताई जा रही है। वह पति से अलग रहती थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के ही दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक नाजनीन सीताराम बाजार इलाके में किराए पर रहती थी। उसका पति से तलाक हो चुका है।

भाईयों ने क्यों कर दी बहन की हत्या

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि सुबह 4:30 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। सूचना थी कि एक महिला मकान में मृत हालत में पड़ी हुई है। पुलिस ने कुछ ही घंटों की छानबीन के बाद महिला के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अब्दुल्ला और आरिब बताये गये हैं। शुरुआती पूछताछ दोनों ने बताया कि उन्हें बहन के प्रेम प्रसंग का शक था। उसकी हरकतों से उनकी समाज में बेइज्जती हो रही थी। उसी से परेशान होकर उन्होंने हत्या की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या गला दबाकर की गई है।

रोहिणी में भी युवक की हत्या

दिल्ली से ही एक और मामला रोहिणी जिले के विजय विहार से सामने आ रहा है। यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम परवीन है, जो कि 52 वर्ष का था और वह रिठाला का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त गुरुवार को सुबह 5:20 बजे विजय विहार थाने को गली नंबर 10 में एक व्यक्ति का शव पड़े होने के संबंध पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय विहार थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस की यूपी-झारखंड और राजस्थान में छापेमारी, 14 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story