Holi Festival 2025: दिल्ली के इन पांच बाजारों में करें होली की शॉपिंग, कीमतें जानकर दोस्त बोलेंगे- मार्केट लूट ली

Big markets of Delhi for Holi shopping
X
होली की खरीदारी के लिए दिल्ली के बड़े बाजार।
Holi Shopping in Delhi:अगर आप होली के लिए सस्ते दामों पर रंगों, पिचकारियां, मिठाइयों और कपड़ों की खरीदारी करना चाहते है तो दिल्ली के इन पांच बाजार में जरूर आएं। यहां पर आपको सभी सामान एक जगह और सस्ते मिलेंगे।

Holi Shopping in Delhi: रंगों की त्योहार होली के लिए बाजार रंगों, पिचकारियां, मिठाइयों और कपड़ों से सज गए हैं और सभी लोग होली की शॉपिंग में लगे हुए है। वहीं अब होली में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप भी होली की शॉपिंग करना चाहते है, वह भी सस्ते दाम पर तो आप दिल्ली के इन पांच बाजार में आइए। यहां पर आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको होली के लिए रंग पिचकारियां, मिठाइयां, नेचुरल गुलाल और कपड़े सभी मिलेंगे।

चांदनी चौक से पिचकारी और गुलाल खरीदें

दिल्ली का सबसे पुराना और फेमस बाजार चांदनी चौक होली के शॉपिंग के लिए बेस्ट है। यहां आपको रंग, पिचकारियां, मिठाइयां और होली के पारंपरिक कपड़े सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। इस बाजार में आप खासतौर पर नेचुरल गुलाल और हर्बल रंग खरीद सकते हैं। इसके अलावा पांच रुपये में पिचकारी खरीद सकते है। बड़ी पिचकारियों की कीमत अधिकतम 500 में मिल जाएगी, जिसकी बाजार में कीमतें एक हजार रुपये के आसपास होगी। इसके अलावा अबीर को भी सस्ते दामों पर खरीदा जा सकता है।

लाजपत नगर मार्केट से खरीदें होली स्पेशल कपड़े

लाजपत नगर के बाजार में होली के लिए खास शॉपिंग की व्यवस्था की गई है। यहां से आप तरह-तरह के रंग और होली के लिए कई तरह के फैशनेबल कपड़े सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। यह मार्केट लड़कों के लिए काफी फेमस है। यहां पर लड़कों से जुड़े सभी आइटम काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। जैसे कि 50 रुपये में टी-शर्ट और शर्ट मिल जाएगा। लाजपत नगर मार्केट के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन है जो पिंक लाइन और वॉयलेट लाइन दोनों पर पड़ता है। मार्केट जाने के लिए गेट नंबर 2 से बाहर निकलें।

सरोजिनी मार्केट में भी खरीदें सस्ते कपड़े

दिल्ली का सबसे फेमस सरोजनी मार्केट यहां पर भी आप होली के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। यह मार्केट लड़कियों के लिए ज्यादा मशहूर है। यहां पर आपको कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, फुटवियर आदि का बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा। जैसे 150 रुपये में सूट और 100 रुपये में जीन्स-टॉप खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं 20 रुपये से ज्वेलरी का कलेक्शन भी शुरू होता है।

पहाड़गंज मार्केट

होली के शॉपिंग के लिए आपको एक बार पहाड़गंज मार्केट जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको रंग-बिरंगे कलर्स, कपड़े और सजावट के लिए अनोखी चीजें मिलेंगी जो आपको बहुत आकर्षित करेंगी। यह मार्केट दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है और रोजाना खुलता है। यहां केवल लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के कपड़ों की भी ढेरों वैरायटी सस्ते दामों पर मिल जाती है।

सदर बाजार

सदर बाजार में होली के लिए खास सजावट और रंगों का एक बड़ा बाजार तैयार किया गया है। यह बाजार होली की शॉपिंग के लिए बेस्ट है। यहां पर आप रंग, पिचकारियां और सजावट के सामान के थोक और खुदरा दोनों की मार्केटिंग कर सकते हैं। अगर अगर आप भी धूमधाम से होली मनाना चाहते हैं, तो आप अपनी पसंद के हिसाब से उपरोक्त बाजार को सूचीबद्ध कर विजिट कीजिए। दावा है कि यहां से खरीदा सामान आपके आर्थिक बजट को प्रभावित किए बिना आपकी होली को खास बनाएगा।

ये भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली की अनोखी होली: महामूर्ख सम्मेलन और गधे पर बैठाकर घुमाने की अनोखी परंपरा, हास्य लेखकों और साहित्यकारों का जमावड़ा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story