दिल्ली में हैवानियत की हद: पति और जेठ ने किया महिला का बुरा हाल, चेहरे पर लगे 250 टांके

Delhi Crime News: भजनपुरा में शबनम नाम की महिला के पति और उसके जेठ ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह से खुद को बचाया। वहीं डॉक्टरों ने महिला के चेहरे पर 250 टांके लगाए हैं।;

Update: 2025-04-12 04:08 GMT
husband and brother in law tried to kill woman
पति और जेठ ने महिला को मारने की कोशिश की।
  • whatsapp icon

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शबनम नाम की एक महिला को उसके पति और जेठ ने बुरी तरह पीटा और उसे जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने महिला के चेहरे पर और शरीर पर कई वार किए। महिला के पति ने उसे जान से मारने की नियत से गला घोंटा। वहीं उसके जेठ ने सर्जिकल ब्लेड से उसके चेहरे पर कई वार किए। घटना के बाद महिला को पहले शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिलशाद गार्डन रेफर किया। जहां उसके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 250 टांके लगाए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीड़ित महिला का नाम शबनम है, जो मूल रूप से यूपी के मुस्तफाबाद की रहने वाली है। वो अपने मायके पक्ष के साथ सितारा मस्जिद के पास रहती थी। 4 अप्रैल को उसके पति नजबुल हसन उर्फ जेगम ने शबनम को बातचीत करने के लिए दिल्ली के मोहनपुरी नूर इलाही इलाके में बुलाया था। वो जब पति से मिलने पहुंची, तो पति ने उसका गला दबाने की कोशिश की। उसके जेठ ने सर्जिकल ब्लेड जैसी धारदार चीज से उसके चेहरे पर कई वार किए। शबनम ने खून से  लथपथ हालत में वहां से जैसे-तैसे भागकर खुद की जान बचाई। उसने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को बुलाया। 

पुलिस से महिला की शिकायत

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की। हालांकि महिला को पुलिस से शिकायत है कि पुलिस ने उसकी गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करते हुए मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़िता का कहना है कि उसकी हत्या की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पति और जेठ के खिलाफ मारपीट और घातक हथियार से हमला करने की धाराओं में शिकायत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: खाने में शाही पनीर ने देने पर होटल मालिक के साथ मारपीट, बाइक सवारों की हरकत सीसीटीवी में कैद

Similar News